Vijay Devarakonda Biography in Hindi / विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय 

Vijay Devarakonda एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं | विजय देवरकोंडा साउथ इंडस्ट्री के जाने – माने अभिनेता हैं | विजय देवरकोंडा एक ऐसे सुपरस्टार है , जिन्हें लड़कियां बहुत ज्यादा पसंद करती हैं । 

साल 2019 में गूगल की रिपोर्ट के अनुसार 2019 में  गूगल पर सबसे ज्यादा विजय देवराकोंडा को सर्च किया गया था । विजय देवरकोंडा टोलीवूड फिल्म इंड्रस्ट्री के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेताओं में से एक हैं |  विजय देवरकोंडा ने आज साउथ इंड्रस्ट्री को एक अलग ही पहचान दी हैं | 

विजय देवरकोंडा ने अपने करिअर की शुरुआत 2011 में फिल्म “ नुविला “ से करी थी | इस फिल्म में विजय ने एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी | विजय ने खुद बताया हैं कि वो कॉलेज बस के धक्कों से बचने के लिए हीरो बन गए थे | विजय की शुरूआत में दो फिल्मे बंद हुई तो विजय के घरवाले विजय के लिए नौकरी की तलाश करने लग गए थे |

Vijay Devarakonda
Vijay Devarakonda

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय

नाम विजय देवरकोंडा
जन्म दिन   9 मई 1989
जन्म स्थान तेलंगाना राज्य के अचमपेट गांव
पेशा अभिनेता
धर्म हिन्दू
राष्ट्रीयता भारतीय
आयु 34 वर्ष ( 2023 के अनुसार )
राशि वृषभ
शिक्षा बीकॉम
पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव
माता का नाम माधवी देवरकोंडा
भाई का नाम आनंद देवरकोंडा
जाति ब्राह्मण
पहली फिल्म नुव्विला (2011)
संपत्ति 55 करोड़ रुपए
गर्लफ्रेंड वर्जिनी (अफवाह) इजाबेल लेइट (अफवाह)
गृह नगरहैदराबाद, तेलंगाना, भारत
बालों का रंग काला
Vijay Devarakonda

विजय देवरकोंडा का जन्म / Vijay Devarakonda Birth 

विजय देवरकोंडा का जन्म  9 मई 1989 को तेलंगाना राज्य के अचमपेट नामक गांव में हुआ था।विजय देवरकोंडा साउथ इंडस्ट्री के जाने – माने अभिनेता हैं | विजय देवरकोंडा एक ऐसे सुपरस्टार है , जिन्हें लड़कियां बहुत ज्यादा पसंद करती हैं । 

विजय देवरकोंडा का परिवार / Vijay Devarakonda Family 

विजय देवरकोंडा का जन्म तेलंगाना राज्य के अचमपेट नामक गांव में 9 मई 1989 को एक हिन्दू परिवार में हुआ था | इनके पिता जी का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव है, जो एक टेलीविजन अभिनेता है। इनकी माँ का नाम माधवी देवरकोंडा हैं | विजय का एक छोटा भाई भी हैं जिसका नाम आनंद देवरकोंडा हैं । आनंद देवरकोंडा भी एक फिल्म अभिनेता हैं |

Vijay Devarakonda
Vijay Devarakonda

विजय देवरकोंडा की शिक्षा / Vijay Devarakonda Education  

विजय देवरकोंडा पहले हैदराबाद के सरोज नगर में ईटनटेंपल हाई स्कूल में पढ़ाई करते थे। बाद में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करी थी | अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद विजय ने लिटिल फ्लावर जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया था | इसके बाद हैदराबाद में बद्रुका कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से बैचलर ऑफ़ कॉमर्स की डिग्री हासिल करी थी |

विजय देवरकोंडा की गर्लफ्रेंड / Vijay Devarakonda Girlfriend 

विजय देवरकोंडा अभी तक सिंगल ही हैं | लेकिन फिर भी उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया हैं | सबसे पहले अपनी सह-कलाकार रश्मिका मंदाना के साथ विजय का नाम जोड़ा गया था | लेकिन बाद में यह बात अफवाह निकली थी | 

इसके बाद इनका बेल्जियम की एक मॉडल “वर्जिन” के साथ नाम जोड़ा गया । ऐसा उनकी एक पोस्ट को वायरल होने की वजह से हुआ था । विजय का नाम एक अमेरिकन अभिनेत्री “इजलानेथ” के साथ जोड़ा जाने लगा लेकिन छानबीन के पश्चात यह भी एक अफवाह निकली थी | विजय आज भी सिंगल हैं |

विजय देवरकोंडा एक ऐसे सुपरस्टार है , जिन्हें लड़कियां बहुत ज्यादा पसंद करती हैं । 

विजय देवरकोंडा का फिल्मी करिअर / Vijay Devarakonda Career 

विजय देवरकोंडा एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं | विजय देवरकोंडा साउथ इंडस्ट्री के जाने – माने अभिनेता हैं |  विजय देवरकोंडा टोलीवूड फिल्म इंड्रस्ट्री के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेताओं में से एक हैं |  विजय देवरकोंडा ने आज साउथ इंड्रस्ट्री को एक अलग ही पहचान दी हैं | 

1. विजय देवरकोंडा ने अपने करिअर की शुरुआत 2011 में फिल्म “ नुविला “ से करी थी | इस फिल्म में विजय ने एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी | 

2. विजय देवरकोंडा ने 2012 में फिल्म “ Life is Beautiful “ में मुख्य भूमिका निभाई थी | 

3. 2015 में विजय ने फिल्म “ Yevade Subramanyam “ में मुख्य भूमिका निभाई थी | फिल्म में नानी, मालविका नायर और विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी सुब्रमण्यम (नानी) की  है, जो एक कॉर्पोरेट व्यक्ति है, वह अपने जीवन और नौकरी से निराश होता है।

वह अपने दोस्त ऋषि (विजय देवरकोंडा) के साथ हिमालय की यात्रा पर जाने का फैसला करता है। उस जगह पर वो आनंदी (मालविका नायर) नाम की एक  लड़की से मिलते हैं |

4. 2016 में विजय ने फिल्म “ Pelli Choopulu “ में मुख्य भूमिका निभाई थी | फिल्म में विजय देवरकोंडा और रितु वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी प्रशांत (विजय देवरकोंडा) बारे में है, जो एक युवक है जो शेफ बनने और अपना खुद का रेस्तरां शुरू करने का सपना देखता है।

लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि वह डोसा बनाने के पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ जाए। एक दिन, प्रशांत एक युवा महिला चित्रा (ऋतु वर्मा) से मिलता है, जो एक उद्यमी बनने की इच्छा रखती है। 

5. 2017 में विजय ने फिल्म “ Dwaraka “ में मुख्य भूमिका निभाई थी | फिल्म में विजय देवरकोंडा और पूजा झावेरी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी एरा श्रीनु (विजय देवरकोंडा) बारे में है, जो एक छोटा सा चोर होता है जो श्री कृष्णानंद स्वामी नामक एक धर्मगुरु होने का नाटक करता है। 

अपने दोस्त की मदद से, वह द्वारका में एक नकली आश्रम स्थापित करता है और बड़ी संख्या में अनुयायियों को आकर्षित करना शुरू कर देता है। एक दिन उसकी मुलाकात वसुधा (पूजा झावेरी) नाम की एक युवती से होती है, जो अपनी लापता बहन को खोजने की कोशिश कर रही होती है।

6. विजय देवरकोंडा ने 2017 में फिल्म “ Arjun Reddy “ में मुख्य भूमिका निभाई थी | विजय की यह फिल्म हिट हुई थी | फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की अर्जुन रेड्डी (विजय देवरकोंडा) के बारे में है, जो एक सफल मेडिकल छात्र है, जिसे बहुत ज्यादा क्रोध आने और पीने की समस्या होती है।

वह अपनी जूनियर कॉलेज की साथी प्रीति (शालिनी पांडे) के प्यार में पड़ जाता है। दोनों ही एक – दूसरे से प्यार करने लग जाते हैं | लेकिन अर्जुन के बहुत ज्यादा क्रोध आने और पीने की समस्या कारण प्रीति के परिवाले उनके प्यार को स्वीकार नहीं करते है। जब उसे पता चलता हैं कि प्रीति को किसी और से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो अर्जुन की दुनिया बिखर जाती है। वह नियंत्रण से बाहर होने लगता है, नशीली दवाओं, शराब और लापरवाह व्यवहार करना शुरू कर देता है।

7. 2018 में विजय ने फिल्म “ Mahanati “ में काम किया हैं | इस फिल्म में कीर्ति सुरेश ने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सावित्री की मुख्य भूमिका निभाई है, जिसमें सामंथा अक्किनेनी और विजय देवरकोंडा सहायक भूमिकाओं में हैं।

8. 2018 में विजय ने फिल्म “ Geetha Govindam “ में मुख्य भूमिका निभाई थी | इस फिल्म में साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना में मुख्य भूमिका में हैं |  इस फिल्म की कहानी गोविंदम (विजय देवरकोंडा) नाम के एक युवा और मासूम कॉलेज प्रोफेसर की है, जो अपने लिए सही जीवन साथी की तलाश कर रहा है। वह एक बस यात्रा में गीता (रश्मिका मंदाना) नाम की एक लड़की से मिलता है और बस में ही ऐसी घटना हो जाती हैं जिससे गीता गोविंदम से बहुत ज्यादा नाराज हो जाती हैं |

9. विजय ने 2019 में फिल्म “ Dear Comrade “ में मुख्य भूमिका निभाई हैं | फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी बॉबी (विजय देवरकोंडा)नामक एक युवा लड़के की है ,  लिली (रश्मिका मंदाना) नामक क्रिकेटर के प्यार में पड़ जाता है।

10. 2020 में विजय देवरकोंडा ने फिल्म “ World Famous Lover “ में मुख्य भूमिका निभाई हैं | यह फिल्म बहुत ज्यादा हिट हुई थी | फिल्म में विजय देवरकोंडा, राशी खन्ना, ऐश्वर्या राजेश, कैथरीन ट्रेसा और इजाबेल लेइट मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म की कहानी गौतम (विजय देवरकोंडा) की है, जो एक लेखक है, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर यामिनी (राशी खन्ना) के साथ अशांत और असंतोषजनक रिश्ते में है। अपने लेखन के लिए प्रेरणा पाने के प्रयास में, गौतम पेरिस की यात्रा करता है और इज़ा (इजाबेल लेइट) नामक एक फ्रांसीसी महिला के साथ संबंध शुरू करता है।

11. 2022 में विजय ने फिल्म “ Liger “ में मुख्य भूमिका निभाई हैं | विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म विजय (विजय देवरकोंडा) नाम के एक युवक की कहानी है जो एक पेशेवर मुक्केबाज बनने का सपना देखता है।

वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है और अपने सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। विजय के जीवन में  लता (अनन्या पांडे) नाम की एक लड़की आती है, विजय के लिए लता की प्रशंसा एक रोमांटिक रुचि में बदल जाती है और वे प्यार में पड़ जाते हैं।

विजय देवरकोंडा को पुरस्कार / Vijay Devarakonda Awards 

विजय देवरकोंडा को उनके प्रदर्शन के लिए मिले कुछ पुरस्कार यहां दिए गए हैं |

1. विजय देवरकोंडा को फिल्म “येवदे सुब्रमण्यम” (2015)  के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नंदी पुरस्कार दिया गया था |

2. विजय देवरकोंडा को फिल्म  “अर्जुन रेड्डी” (2017) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए SIIMA अवार्ड दिया गया था |

3. विजय देवरकोंडा को फिल्म “अर्जुन रेड्डी” (2017) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार –   दिया गया था |

4. विजय देवरकोंडा को फिल्म “अर्जुन रेड्डी” (2017) के लिए सबसे लोकप्रिय हीरो के लिए ज़ी तेलुगु गोल्डन अवार्ड्स दिया गया था |

5. विजय देवरकोंडा को फिल्म “गीता गोविंदम” (2018) ले लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बिहाइंडवुड्स गोल्ड मेडल दिया गया था |

6. विजय देवरकोंडा को फिल्म “गीता गोविंदम” (2018)के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ज़ी सिने अवार्ड्स तेलुगु दिया गया था |

7. विजय देवरकोंडा को फिल्म “गीता गोविंदम” (2018) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स दिया गया था |

8. विजय देवरकोंडा को फिल्म “गीता गोविंदम” (2018)के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार  दिया गया था |

Vijay Devarakonda
Vijay Devarakonda

विजय देवरकोंडा की समाज सेवा / Vijay Devarakonda Social Service 

विजय देवरकोंडा न केवल तेलुगु सिनेमा में एक लोकप्रिय अभिनेता हैं, बल्कि वे अपने परोपकारी कार्यों और सामाजिक सेवा गतिविधियों के लिए भी जाने जाते हैं।

1. विजय देवरकोंडा ने 2019 में ने गरीब बच्चों और महिलाओं के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का समर्थन करने के लिए “द देवरकोंडा फाउंडेशन” नामक एक गैर-लाभकारी संगठन की स्थापना करी थी |

2. विजय देवरकोंडा ने 2020 में COVID-19 महामारी के दौरान  लोगों की मदद करने के लिए “मिडिल क्लास फंड” नामक एक राहत कोष शुरू किया, जो महामारी के कारण आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे थे।

3. विजय देवराकोंडा ने खुद को “स्प्रेड ए स्माइल फाउंडेशन” से भी जोड़ा है, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है जो जानलेवा बीमारियों से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों का इलाज करता है।

4. विजय देवरकोंडा ने रैलियों में भाग लेकर  करके किसानों और उनके मुद्दों के लिए समर्थन किया है।

5.  विजय ने अपने  100 फैंस को अपने खर्चे पर मनाली की यात्रा पर भेजा था | उनका सारा खर्चा विजय ने दिया हैं |

विजय देवरकोंडा के विवाद 

1. फिल्म “ Liger “ के बाद विजय को ED ने मनी लांड्रिंग पूछताछ के लिए बुलाया था | ED ने विजय से 8 घंटे पूछताछ करी थी | ED ने विजय देवरकोंडा से उनकी पहली हिन्दी फिल्म लाइगर की फंडिंग को लेकर पूछताछ करी थी | इस फिल्म का बजट 100 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है |

2. 2018 में विजय ने ट्विटर पर अभिनेत्री सावित्री की एक तस्वीर को कैप्शन के साथ पोस्ट किया , “ व्हाट ए कूल चिक ”। यह टिप्पणी सार्वजनिक रूप से अच्छी नहीं हुई और सावित्री के कुछ प्रशंसकों ने उनकी टिप्पणी के लिए उनकी खिंचाई करी थी । जवाब में, विजय ने  उन लोगों को फटकार लगाई जिन्होंने उनकी टिप्पणी के लिए उन्हें ट्रोल किया था।

विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ / Vijay Devarakonda Net Worth 

विजय देवरकोंडा की कुल संपत्ति 2023 के अनुसार 55 करोड़ भारतीय रुपए हैं | विजय देवरकोंडा तेलुगु सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं और इन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है। विजय एक फिल्म के लिए 9 से 13 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं | 

फिल्मों  के अलावा, विजय देवरकोंडा कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाते हैं और KLM फैशन मॉल, मिंत्रा और थम्स अप जैसे कई लोकप्रिय ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर हैं | इस सभी कंपनी के विज्ञापन विजय करते हैं | विजय देवरकोंडा के पास मौजूद करोड़ों का बंगला और कई लग्जरी गाड़ियाँ शामिल हैं | विजय देवरकोंडा ने जुबली हिल्स, हैदराबाद में एक आलीशान बंगला खरीदा हैं और इस बंगले की कीमत करीब 15 करोड़ रूपये हैं | 

लग्जरी गाड़ियाँ की बात की जाए तो विजय देवरकोंडा के पास 55 लाख की BMW Series 5, 60 लाख की Mercedes Benz GLC Class और 75 लाख की Ford Mustang जैसे कई लग्जरी गाड़ियाँ मौजूद हैं | Rowdy Club नामक अपना खुद का फैशन ब्रांड भी लॉन्च किया गया था और हाल ही में इस फैशन ब्रांड का ऑफिसियल App भी लॉन्च किया गया हैं |

Rohan Shah Biography in Hindi

FAQ

विजय देवरकोंडा कौन हैं ?

विजय देवरकोंडा एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं |

विजय देवरकोंडा का जन्म कब और कहा हुआ था ?

9 मई 1989 को तेलंगाना राज्य के अचमपेट नामक गांव में हुआ था।

विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म कौनसी हैं ?

नुविला ( 2011 )

1 thought on “Vijay Devarakonda Biography in Hindi / विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय ”

Leave a Comment