Utkarsh Sharma Biography In Hindi / उत्कर्ष शर्मा का जीवन परिचय

Utkarsh Sharma एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं | उत्कर्ष शर्मा बॉलीवुड के एक उभरते हुए अभिनेता हैं | उत्कर्ष शर्मा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2001 में एक युवा बाल कलाकार के रूप में सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा से करी थी।

यह मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। अनिल शर्मा 1980 से फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में है और साथ ही इनके बेटे की भूमिका में उत्कर्ष शर्मा और बहु की भूमिका में सिमरत कौर है।अभी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Utkarsh Sharma
Utkarsh Sharma

उत्कर्ष शर्मा का जीवन परिचय

नाम उत्कर्ष शर्मा
जन्म दिन 22 मई 1994
जन्म स्थान मुंबई , भारत
पेशा अभिनेता
आयु 29 वर्ष 2023 के अनुसार
धर्म हिन्दू ( ब्राह्मण )
नागरिकताभारतीय
गृह नगरमुंबई , भारत
पिता अनिल शर्मा
माता सुमन शर्मा
बहन कैरविना शर्मा
पहली फिल्म गदर: एक प्रेम कथा ( 2001 )
कुल संपत्ति 40 करोड़
स्कूल जमुनाबाई नर्सी स्कूल मुंबई
कॉलेज चैपमैन यूनिवर्सिटी

उत्कर्ष शर्मा का जन्म और परिवार / Utkarsh Sharma Birth and Family 

उत्कर्ष शर्मा का जन्म 22 मई 1994 को मुंबई , भारत में हुआ था | इनका जन्म एक फ़िल्मी परिवार में हुआ था | इनके पिता जी का नाम अनिल शर्मा हैं जो भारतीय फिल्म व्यवसाय के जाने-माने निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं | इनकी माता जी का नाम सुमन शर्मा हैं जो एक गृहिणी हैं। इनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम कैरविना शर्मा हैं जो एक संगीतकार हैं |

उत्कर्ष शर्मा की शिक्षा / Utkarsh Sharma Education 

उत्कर्ष शर्मा ने अपनी शुरुआती शिक्षा जमुनाबाई नर्सी स्कूल मुंबई , भारत से करी थी | अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा करने के बाद और आगे की शिक्षा के लिए उत्कर्ष शर्मा अमेरिका चले गए थे । अमेरिका में इन्होंने सिनेमा का अध्ययन करने के लिए कैलिफ़ोर्निया में चैपमैन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था |

Utkarsh Sharma
Utkarsh Sharma

उत्कर्ष शर्मा का फ़िल्मी करिअर / Utkarsh Sharma Career 

उत्कर्ष शर्मा एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो अपने फिल्मी करियर के लिए जाने जाते हैं | इनको ने अपने करिअर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में 2001 में करी थी | इनको 2018 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म “जीनियस” में अपनी पहली भूमिका के लिए जाना जाता हैं |

उत्कर्ष शर्मा ने अपने करिअर की शुरुआत फिल्म “गदर: एक प्रेम कथा” (2001) में एक बाल कलाकार के रूप में करी थी | इस फिल्म में इन्होंने सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे जीते की भूमिका निभाई थी। इनके अभिनय की काफी सराहना हुई और कम उम्र में ही इन्हें बहुत पहचान मिल गई।

उत्कर्ष शर्मा 2018 में फिल्म “जीनियस” में अपनी मुख्य भूमिका के साथ फिल्म उद्योग में लौट आए थे | इस फिल्म का निर्देशन भी इनके पिता अनिल शर्मा ने किया था। “जीनियस” फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी और इसमें उत्कर्ष शर्मा ने  “कृष्णा मेहरा” की भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म में एक्शन, रोमांस और ड्रामा बहुत हैं। इस फिल्म में इनके साथ इशिता चौहान ने एक मुख्य भूमिका निभाई थी | इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था | “जीनियस” में उत्कर्ष शर्मा के प्रदर्शन ने सबका ध्यान आकर्षित किया था | इनके अभिनय कौशल और ऑन-स्क्रीन उपस्थिति के लिए इनकी प्रशंसा की गई। 

उत्कर्ष शर्मा ने 2023 में फिल्म ” Gadar 2 ” में काम किया हैं | इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा ने सनी देओल के बेटे जीते की भूमिका निभाई हैं | यह फिल्म ब्लाक्बस्टर हुई हैं | इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा ने बहुत अच्छी ऐक्टिंग की हैं |

उत्कर्ष शर्मा के शौक / Utkarsh Sharma Hobbies 

1. उत्कर्ष शर्मा को फुटबॉल खेलना बहुत पसंद हैं |

2. उत्कर्ष शर्मा को किताब पढ़ना भी बहुत पसंद हैं | 

3. उत्कर्ष शर्मा एक अभिनेता के साथ एक डान्सर भी हैं |

Utkarsh Sharma
Utkarsh Sharma

उत्कर्ष शर्मा के बारे में रोचक तथ्य / Utkarsh Sharma Interesting Facts

इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य निम्नलिखित हैं –

प्रारंभिक शुरुआत: उत्कर्ष शर्मा ने अपने करिअर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म “गदर: एक प्रेम कथा” (2001) में “जीते” की भूमिका निभाकर अपने अभिनय की शुरुआत की। 

शैक्षिक पृष्ठभूमि: उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म उद्योग में आने से पहले अपनी शिक्षा प्राप्त करी थी। बाद में वह फिल्म “जीनियस” में एक प्रमुख अभिनेता बन गये।

पारिवारिक कनेक्शन: उत्कर्ष शर्मा के पिता अनिल शर्मा भारतीय फिल्म उद्योग के जाने-माने निर्देशक हैं। अनिल शर्मा ने “गदर: एक प्रेम कथा” और “जीनियस” दोनों का निर्देशन किया, जिसमें उत्कर्ष ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं हैं।

शारीरिक परिवर्तन: “जीनियस” में अपनी भूमिका के लिए, उत्कर्ष शर्मा ने चरित्र की आवश्यकताओं के अनुरूप एक उल्लेखनीय शारीरिक परिवर्तन किया।

सोशल मीडिया: उत्कर्ष शर्मा की इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे facebook प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति है, जहां वह अपने अनुयायियों के साथ अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन की झलकियाँ साझा करते हैं।

भविष्य की परियोजनाओं की संभावना: अपनी पहली फिल्म की सराहना के बावजूद, उत्कर्ष शर्मा के अभिनय कौशल और क्षमता को कुछ उद्योग पर्यवेक्षकों ने स्वीकार किया है, और उन्हें भविष्य में और अधिक परियोजनाओं का पता लगाने का अवसर मिल सकता है।

Vishal Bansal Biography in Hindi

उत्कर्ष शर्मा की नेट वर्थ / Utkarsh Sharma Net Worth 

उत्कर्ष शर्मा की 2023 के अनुसार कुल संपत्ति 40 करोड़ भारतीय रुपए हैं | इनकी सारी कमाई इनकी फिल्मों से ही होती हैं |

FAQ

उत्कर्ष शर्मा कौन हैं ?

उत्कर्ष शर्मा एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं |

उत्कर्ष शर्मा का जन्म कब हुआ था ?

22 मई 1994 |

उत्कर्ष शर्मा के पिता जी का क्या नाम हैं ?

अनिल शर्मा |

1 thought on “Utkarsh Sharma Biography In Hindi / उत्कर्ष शर्मा का जीवन परिचय”

Leave a Comment