Sunny Singh Nijjar एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं , जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं | सनी सिंह भारत के उभरते हुए सितारे हैं | सनी सिंह निज्जर जिनको बॉलीवुड में सनी सिंह के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं | सनी सिंह ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत 2011 में मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित फिल्म ” दिल तो बच्चा है जी ” से करी थी | फिल्मों में आने से पहले सनी सिंह ने टीवी कलाकार के रूप में भी काम किया हैं |

सनी सिंह निज्जर का जीवन परिचय
नाम | सनी सिंह निज्जर |
जन्म दिन | 6 अक्टूबर 1985 |
जन्म स्थान | दिल्ली , भारत |
पेशा | अभिनेता |
आयु | 37 वर्ष ( 2023 के अनुसार ) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | सिख |
पिता का नाम | जय सिंह निज्जर |
पहली फिल्म | दिल तो बच्चा है जी |
निवास स्थान | मुंबई , भारत |
स्कूल | St. Columbus School |
कॉलेज | सेंट जेवियर्स कॉलेज |
Table of Contents
सनी सिंह निज्जर का जन्म और परिवार / Sunny Singh Nijjar Birth and Family
सनी सिंह का जन्म 6 अक्टूबर 1985 को में दिल्ली , भारत में हुआ था | इनका जन्म एक सिक्ख परिवार में हुआ था | सनी सिंह निज्जर एक फिल्म उद्योग वाले परिवार से आते हैं। इनके पिता जी का नाम जय सिंह निज्जर हैं जो बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर हैं। इनके पिता जय सिंह निज्जर ने कई फिल्मों पर काम किया है | सनी सनी की माँ का नाम तो पता नहीं हैं | इनकी दो बहने हैं जिनका नाम ज्योति निज्जर और मेहर निज्जर हैं |
सनी सिंह निज्जर की शिक्षा / Sunny Singh Nijjar Education
सनी सिंह निज्जर ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के St. Columbus School से पूरी करी थी | इसके बाद सनी सिंह ने मुंबई के कॉलेज सेंट जेवियर्स कॉलेज से Bachelor of Arts in Economics में डिग्री करी थी |
सनी सिंह निज्जर का फिल्मी करिअर / Sunny Singh Film Career
सनी सिंह निज्जर जिनको बॉलीवुड में सनी सिंह के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं | सनी सिंह ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत 2011 में मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित फिल्म ” दिल तो बच्चा है जी ” से करी थी |
2015 में सनी सिंह ने फिल्म “ Pyar Ka Punchnama 2 “ में काम किया था | इस फिल्म में इन्होंने ने सिद्धार्थ की भूमिका निभाई थी | ” प्यार का पंचनामा 2 ” 2015 में रिलीज हुई एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह निज्जर मुख्य भूमिकाओं में हैं |
2018 में सनी सिंह ने फिल्म “ Sonu ki Titu ki Sweety “ में मुख्य भूमिका निभाई थी | इस फिल्म में इन्होंने टिटू शर्मा की भूमिका निभाई थी | इस फिल्म में कार्तिक आर्यन भी इनके साथ थे |
2019 में सनी सिंह ने फिल्म “ Ujda Chaman “ में मुख्य भूमिका निभाई थी | इस फिल्म में सनी ने Chaman Kohli का किरदार निभाया था | फिल्म ” उजड़ा चमन ” 2019 में आई एक हिंदी कॉमेडी फिल्म है | इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इस फिल्म की कहानी सनी सिंह निज्जर ( चमन कोहली ) नाम के एक 30 वर्षीय व्यक्ति की है, जो अपने गंजेपन से परेशान रहता हैं | चमन कोहली दिल्ली के एक कॉलेज में हिंदी के लेक्चरर हैं। बुद्धिमान होने के बावजूद, इसकी घटती हेयरलाइन इनके जीवन को प्रभावित करती हैं | इनके आत्मसम्मान को प्रभावित करती है।
2019 में सनी सिंह ने फिल्म “ Pati Patni Aur Woh “ में काम किया हैं | इस फिल्म में सनी ने Doga की भूमिका निभाई हैं |

सनी सिंह ने 2020 में फिल्म “ Jai Mummy Di “ में मुख्य भूमिका निभाई हैं | इस फिल्म में सनी ने Puneet Khanna का किरदार निभाया हैं |इस फिल्म की कहानी पुनीत (सनी सिंह) और सांझ (सोननल्ली सहगल) के बारे में है, जो एक रिश्ते में हैं और एक – दूसरे के प्यार में हैं। लेकिन इनकी परिवार के बीच चल रही लड़ाई के कारण इनके रिश्ते में बाधा आ जाती है। पुनीत की मां लाली (सुप्रिया पाठक) और सांझ की मां पिंकी (पूनम ढिल्लों) पहले करीबी दोस्त होती थीं, लेकिन अब कट्टर दुश्मन बन गई हैं।
2023 में सनी सिंह की फिल्म “ Adipurush “ आने वाली हैं | Adipurush फिल्म 16 June 2023 को रिलीज होगी | इस फिल्म में सनी सिंह ने भगवान राम के भाई की भूमिका निभाई हैं |
सनी सिंह निज्जर की प्रेमिका / Sunny Singh Nijjar Girlfriend
सनी सिंह की गर्लफ्रेंड का नाम काम्या चौधरी हैं जो एक मॉडल हैं | सनी सिंह मॉडल काम्या चौधरी को पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं | सनी और काम्या चौधरी दोनों एक – दूसरे को तब से जानते हैं जब से सनी ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत करी थी |
सनी सिंह निज्जर के बारे में रोचक तथ्य / Sunny Singh Interesting Facts
सनी सिंह फिल्म उद्योग वाले एक परिवार से आते हैं। इनके पिता जय सिंह निज्जर बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर हैं।
सनी ने 2011 में मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित फिल्म ” दिल तो बच्चा है जी ” से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत करी थी ।
2018 की हिट फिल्म ” सोनू के टीटू की स्वीटी ” में टीटू के रूप में इनकी भूमिका के लिए उन्हें महत्वपूर्ण पहचान और लोकप्रियता मिली थी।
जहां सनी को मुख्य रूप से उनकी हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, वहीं उन्होंने फिल्म ” उजड़ा चमन ” और “ जय मम्मी दी ” जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाकर एक अभिनेता के रूप में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।
सनी सिंह इंस्टाग्राम , Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं |
सनी फिटनेस के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं और एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखते हैं। वह अक्सर वर्कआउट रूटीन और फिटनेस टिप्स सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
सनी सिंह नेट वर्थ / Sunny Singh Net Worth
सनी सिंह की कुल संपत्ति 30 करोड़ भारतीय रुपए हैं | इनकी सारी कमाई इनकी फिल्मों से होती हैं | ये एक फिल्म के 1 से 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं |
FAQ
सनी सिंह निज्जर कौन हैं ?
Sunny Singh Nijjar एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं , जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं |
सनी सिंह निज्जर का जन्म कब और किस स्थान पर हुआ था ?
सनी सिंह का जन्म 6 अक्टूबर 1985 को में दिल्ली , भारत में हुआ था |
1 thought on “Sunny Singh Nijjar Biography in Hindi / सनी सिंह निज्जर का जीवन परिचय”