Kartik Aaryan Biography in Hindi /कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय

Kartik Aaryan का आज हम इस लेख में जीवन परिचय के बारे में बात करते है | Kartik Aaryan एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। कार्तिक आर्यन एक युवा अभिनेता है | कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर, 1990 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत  2011 में फिल्म “प्यार का पंचनामा” से की और तब से कई सफल फिल्मों में दिखाई दिए, जिनमें “सोनू के टीटू की स्वीटी,” “लुका छुपी,” और “पति पत्नी और वो” शामिल हैं।

Kartik Aaryan
Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन का जन्म

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर, 1990 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था। इनका जन्म एक ब्राह्मण में हुआ था | इनका असली नाम कार्तिक तिवारी है | उनका जन्म और पालन-पोषण ग्वालियर में हुआ था, लेकिन बाद में वे अपने परिवार के साथ मुंबई आकर बस गए |

कार्तिक आर्यन का परिवार

कार्तिक आर्यन का जन्म भारत में एक मिडल क्लास परिवार में हुआ था | कार्तिक आर्यन के पिता जी का नाम है मनीष तिवारी और इनकी माता की का नाम है प्रगति तिवारी है |

कार्तिक आर्यन का जन्म मनीष तिवारी और प्रगति तिवारी के घर 22 नवंबर, 1990 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था।उनके पिता बाल रोग विशेषज्ञ हैं, और उनकी माँ स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

उनकी कृतिका तिवारी नाम की एक छोटी बहन है, जो एक डॉक्टर है। कार्तिक अपने परिवार के काफी करीब हैं और अक्सर उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

एक साक्षात्कार में, कार्तिक ने उल्लेख किया है कि उनका परिवार अभिनय को आगे बढ़ाने के उनके फैसले का समर्थन कर रहा था, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वह फिल्म उद्योग में प्रवेश करने से पहले अपनी शिक्षा पूरी करें। कार्तिक आर्यन का परिवार वर्तमान में मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में रहता है।

Kartik Aaryan With His Family
Kartik Aaryan With His Family

कार्तिक आर्यन की शिक्षा

कार्तिक आर्यन ने अपनी स्कूली शिक्षा  ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत के सेंट पॉल स्कूल से पूरी की। उसके बाद, वह अपनी उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई चले गए और डी वाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नवी मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री पूरी की।

कार्तिक आर्यन हमेशा से अभिनय और मॉडलिंग में दिलचस्पी रखते थे और उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उस क्षेत्र में अपना करियर बनाना शुरू किया। स्कूली शिक्षा और स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद कार्तिक ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था |

कार्तिक आर्यन का करिअर

कार्तिक आर्यन एक भारतीय अभिनेता और मॉडल है | उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘ प्यार का पंचनामा ‘ से की थी | यह फिल्म हिट साबित हुई थी | इस फिल्म के बाद कार्तिक को कई फिल्मे करने के ऑफर आए थे |

कार्तिक आर्यन ने 2013 में एक फिल्म में काम किया है , यह फिल्म है ‘ Akaash Vani | आकाशवाणी वर्ष 2013 में रिलीज हुई रोमांस ड्रामा film थी | इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया था |

2014 में कार्तिक ने ‘ kaanchi ‘ फिल्म में काम किया है |

2015 में कार्तिक ने ‘ प्यार का पंचनामा 2 ‘ में अभिनय किया था | यह फिल्म super-hit हुई थी |

कार्तिक आर्यन ने 2017 में फिल्म ‘ गेस्ट इन लंदन ‘ में काम किया था | फिल्म में कार्तिक आर्यन, कीर्ति खरबंदा, परेश रावल, र्तान्वी आज़मी मुख्य भूमिका मे थे | कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय इस फिल्म में परेश रावल और तन्वी आजमी ने एक बुजुर्ग दंपत्ति का रोल निभाया है जो कार्तिक के घर बिना  बुलाए अतिथि बन आ जाते हैं। कार्तिक जो अपनी गर्लफ्रेंड कृति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता हैं, उनकी जिंदगी मेहमान आने के बाद कैसे बदल जाती है यही इस फिल्म में दिखाया गया है |

2018 में कार्तिक आर्यन ने ‘ Sonu ke Titu Ki Sweety ‘ फिल्म में काम किया है | “सोनू के टीटू की स्वीटी” लव रंजन द्वारा निर्देशित 2018 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। कहानी दो सबसे अच्छे दोस्तों, सोनू (कार्तिक आर्यन) और टीटू (सनी सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन से बहुत अच्छे दोस्त होते  हैं।

टीटू को स्वीटी (नुसरत भरूचा) नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी करने का फैसला करता है। सोनू को स्वीटी के इरादों पर शक होता है और वह शादी  को तोड़ने की कोशिश करता है।क्योंकि स्वीटी के इरादे गलत होते है |

हम इस लेख में कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय के बारे में बात के रहे है |

कार्तिक आर्यन ने 2019 में फिल्म ‘ Luka Chuppi ‘ में काम किया है | यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है | यह फिल्म भारतीय हिंदी-भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। कहानी एक प्प्रेमी जोड़े, गुड्डू (कार्तिक आर्यन) और रश्मि (कृति सनोन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी करने से पहले लिव-इन में रहने का फैसला करते हैं, और यह बात अपने घर वालों को नहीं बताते है | गुड्डू और रश्मि अपने लिव-इन रिलेशनशिप को अपने परिवारों से छिपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जल्द ही उनका राज खुल जाता है |

Kartik Aaryan
Kartik Aaryan

2019 में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘ Pati Patni Aur Woh ‘ आई थी | इस फिल्म में कार्तिक आर्यन अपनी पत्नी को धोखा देते है | कहानी एक विवाहित जोड़े, चिंटू त्यागी (कार्तिक आर्यन) और वेदिका त्रिपाठी (भूमि पेडनेकर) की  है, और कैसे उनके जीवन में एक नई महिला, तपस्या सिंह (अनन्या पांडे) के प्रवेश से उनका रिश्ता प्रभावित होता है।

चिंटू त्यागी एक सरकारी कर्मचारी है जिसने वेदिका त्रिपाठी से खुशी-खुशी शादी की है। लेकिन जब उसकी मुलाकात फैशन उद्योग में काम करने वाली एक युवा और आकर्षक महिला तपस्या सिंह से होती है।

चिंटू तुरन्त तपस्या की ओर आकर्षित हो जाता है चिंटू तपस्या सिंह से प्यार करने लग जाता है जब इस बात का पता उसकी पत्नी को चल जाता है तो चिंटू को छोड़ देती है | कुछ दिनों बात चिंटू को अपनी गलती का इहसास होता है | यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर hit हुई थी |

2020 में कार्तिक आर्यन ने ‘ Love Aaj Kal ‘ फिल्म में काम किया है | इस फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान और Arushi sharma ने अभिनय किया है |  ‘ Love Aaj Kal ‘ 2020 की भारतीय हिंदी भाषा का रोमांटिक ड्रामा फिल्म है | पहली जोड़ी है वीर (कार्तिक आर्यन) और जो (सारा अली खान) की, जो आज की दिल्ली में मिलते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। दूसरी जोड़ी रघु (कार्तिक आर्यन) और लीना (अरुशी शर्मा) की है, जो 1990 के दशक में उदयपुर में मिलते हैं और प्यार करते हैं।

Kartik Aaryan
Kartik Aaryan

2022 में कार्तिक आर्यन ने ‘ Bhool Bhulaiyaa 2 ‘ फिल्म अभिनय किया है | यह फिल्म कार्तिक आर्यन की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है | ‘ Bhool Bhulaiyaa 2 फिल्म 2022 की blockbuster फिल्म है | इस फिल्म की कहानी horror है |

फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है और इसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं।

कहानी एक युवा जोड़े, सिद्धार्थ (कार्तिक आर्यन) और अवनी (कियारा आडवाणी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजस्थान में एक विशाल पैतृक घर में चले जाते हैं। उनके बारे में जाने-अनजाने, कहा जाता है कि मंजुलिका नाम की एक नर्तकी का भूत घर में बसता है, जिसे उसके प्रेमी ने धोखा दिया और आत्महत्या कर ली।  मंजुलिका भूत बनकर घर में सभी को बहुत डराती है |

2023 में अभी कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘ Shehzada ‘ आई है | इस फिल्म में कार्तिक ने Bantu को रोल किया है | इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन भी है | यह फिल्म सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की हिंदी रीमेक है।

Kartik Aaryan
Kartik Aaryan

कार्तिक और कृति के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर ने भी अभिनय किया है | फिल्म की कहानी शुरू होती है, बच्चों की अदला-बदली से जिसे करता है वाल्मीकि (परेश रावल), वाल्मीकि नहीं चाहता था उसका बच्चा गरीबी में पले इसलिए वह अपने मालिक के तुरंत पैदा हुए बच्चे से अपना बच्चे को बदल देता है, और एक शहजादे की किस्मत अपने बच्चे के नाम लिख देता है।

समय बितता है और बंटू (कार्तिक आर्यन) बड़ा होता है, इस दौरान उसके नकली पिता वाल्मीकि ने उसे कभी भी प्यार नहीं दिया, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है के वाल्मीकि उसका असली पिता नहीं है। उसके असली पिता एक बहुत बड़े बिजनेसमैन है |

बंटू को अब सब पता चल चुका है, और अपने असली घर पर वह एक नौकरी को लेकर घुस जाता है, और हर समस्या से अपनी माँ और पिता को बचाता है, बिना अपनी असली सच्चाई बताये, लेकिन क्या होगा जब बंटू की असलियत उसके असली माँ-बाप को पता चल जाएगी |

कार्तिक आर्यन को पुरस्कार

कार्तिक आर्यन को 2011 में फिल्म ‘ प्यार का पंचनामा ‘ के लिए हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया था |

2015 में कार्तिक को फिल्म ‘ प्यार का पंचनामा 2 ‘ के लिए सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन  बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड दिया गया था |

2019 में कार्तिक को फिल्म ‘ Sonu Ke Titu Ki Sweety ‘ के लिए   प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का आईफा पुरस्कार दिया गया था |

2020 में फिल्म ‘ लुका छुपी ‘ के लिए मुख्य भूमिका (आलोचक) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था |

कार्तिक आर्यन को  फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए कई अन्य पुरस्कारों के लिए भी नामांकित किया गया है।

कार्तिक आर्यन के शौक

कार्तिक आर्यन को football खेलना बहुत पसंद है | कार्तिक खाली समय में football खेलते है |

कार्तिक आर्यन को फिल्मे देखना बहुत पसंद है |

कार्तिक आर्यन को यात्रा करना बहुत पसंद है , उन्हे नई -नई जगह घूमना बहुत पसंद है | कार्तिक आर्यन को book पढ़ना बहुत पसंद है |

कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ

कार्तिक आर्यन की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपए है | कार्तिक आर्यन की सारी कमाई उनकी फिल्मों से होती है | कार्तिक आर्यन एक फिल्म के 6 से 8 करोड़ फीस लेते है | कार्तिक आर्यन कुछ ब्रांडों का भी समर्थन करते है |कार्तिक आर्यन कुछ ब्रांड जैसे  फेयर एंड हैंडसम, मुफ्ती और कैडबरी डेयरी मिल्क का समर्थन करते है | कार्तिक आर्यन की मुंबई में भी कुछ संपत्ति है |

ऋत्विक साहोरे का जीवन परिचय

कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड

कार्तिक आर्यन का नाम कई अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया है | सबसे पहले Sara Ali Khan को वो डेट कर रहे थे | फिर दोनों ने कुछ समय बाद ब्रेकअप कर लिया था | कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय अब कार्तिक आर्यन Hrithik Roshan की बहन Pashmina Roshan को डेट कर रहे है | खबर आई है कि कार्तिक आर्यन ने अपनी girlfriend Pashmina Roshan को पेरिस में propose किया है |

FAQ

कार्तिक आर्यन कौन है ?

कार्तिक आर्यन एक भारतीय फिल्म अभिनेता है |

कार्तिक आर्यन के माता पिता कौन है ?

इनके पिता का नाम है मनीष तिवारी और इनकी माता का नाम है प्रगति तिवारी |

कार्तिक आर्यन का जन्म कब हुआ था ?

कार्तिक का जन्म 22 नवंबर, 1990 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था।

1 thought on “Kartik Aaryan Biography in Hindi /कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय”

Leave a Comment