Akshay Kumar एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता है | जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करते है | Akshay Kumar बॉलीवुड के जाने – माने अभिनेता हैं | बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्मों में अक्षय कुमार ही काम करते हैं | अक्षय कुमार को उनके फैन खिलाड़ियों के खिलाड़ी के नाम से जानते हैं |
अक्षय कुमार 155 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके है | अक्षय कुमार का जीवन बहुत संघर्ष भरा रहा हैं | अक्षय ने केवल एक अच्छे अभिनेता है , बल्कि एक अच्छे मार्शल आर्ट के खिलाडी भी हैं | अक्षय ने फिल्मों में काम करने से पहले मलेशिया जाकर मार्शल आर्ट सिखा था | अक्षय मार्शल आर्ट के अच्छे खिलाडी भी हैं |
अक्षय एक ऐसे व्यक्ति हैं। जो की एक साधारण परिवार से निकलकर, अपनी खुद की मेहनत से, बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए हैं। अक्षय कुमार जो लाखों लोगों की प्रेरणा है। वह इतने प्रसिद्ध होने के बाद भी, एक आदर्श व्यक्ति बने। अक्षय कुमार ने अपने करिअर की शुरुआत 1991 में फिल्म “ सौगंध “ में एक अभिनेता के रूप में की थी | इसके बाद अक्षय कुमार ने बहुत सारी फिल्मों में काम किया हैं | अक्षय कुमार अपने जीवन में बहुत सारी फिल्में की हैं और वो अपनी ज्यादातर ‘कॉमेडी’ हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

अक्षय कुमार का जीवन परिचय
पूरा नाम | अक्षय कुमार |
असली नाम | राजीव हरी ओम भाटिया |
जन्म दिन | 9 सितंबर 1967 |
जन्म स्थान | अमृतसर, पंजाब |
व्यवसाय | अभिनेता और निर्माता |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राशि | कन्या |
आयु | 54 वर्ष ( 2023 के अनुसार ) |
माता और पिता | अरुणा भाटिया ( माँ ) और हरिओम भाटिया ( पिता ) |
पता | प्राइम बीच, जुहू, मुंबई |
कुल संपत्ति | 2300 करोड़ रुपए |
पत्नी | ट्विंकल खन्ना |
पसंदीदा स्थान | गोवा और कनाडा |
बालों का रंग | काला |
Table of Contents
अक्षय कुमार का जन्म ( Akshay Kumar Birth )
अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब , भारत में हुआ था | अक्षय एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता है | जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करते है | अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर, पंजाब में एक मिडल क्लास परिवार में हुआ था | अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया हैं | अक्षय कुमार अपने बचपन में ज्यादातर समय में पढने की जगह गली में क्रिकेट खेलने में ही बिताते थे | अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था , लेकिन अक्षय कुमार का बचपन दिल्ली के चांदनी चौक की गलियों में ही बीता था |
अक्षय कुमार का परिवार ( Akshay Kumar Family )
अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब , भारत में हुआ था | इनका जन्म एक मिडल क्लास परिवार में हुआ था | इनके पिता जी का नाम हरिओम भाटिया और इनकी मां का नाम अरुणा भाटिया हैं |
इनके माता और पिता एक मिडल क्लास फॅमिली से आते है | इनके पिता जी हरिओम भाटिया इंडियन आर्मी ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके थे। बाद में इनके पिता ने इंडियन आर्मी छोडकर यूनिसेफ में एकाउन्टेंट बन गए थे | अक्षय कुमार की मां का संबंध कश्मीर से है | इनकी माँ एक ग्रहणी हैं | अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका भाटिया हैं | अक्षय का अपनी माँ के साथ काफी लगाव हैं, वो हर साल अपना जन्मदिन अपनी माँ के साथ ही मनाते हैं |
अक्षय कुमार की शिक्षा ( Akshay Kumar Education )
अक्षय कुमार ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई, भारत के डॉन बॉस्को स्कूल , मुंबई में पूरी की हैं । अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने मुंबई के गुरु नानक खालसा कॉलेज में दाखिला लिया था | लेकिन मार्शल आर्ट और अभिनय के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए इन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया।
अक्षय के पास कॉलेज की डिग्री नहीं है, फिर भी अक्षय कुमार ने विभिन्न विश्वविद्यालयों से कई मानद उपाधियाँ प्राप्त की हैं। 2008 में, उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए कनाडा में विंडसर विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था | 2009 में, उन्हें कनाडा में वेस्टर्न ओंटारियो विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की एक और मानद उपाधि मिली थी । 2019 में, उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

अक्षय कुमार की शादी ( Akshay Kumar Marriage )
अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी की है, जो बॉलीवुड की एक जानी – मानी अभिनेत्री हैं | वह प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं।अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी, 2001 को मुंबई, भारत में एक निजी समारोह में शादी की थी | ट्विंकल खन्ना ने अपनी शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था |
अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे हैं, इनके बेटे का नाम आरव हैं, जो 2002 में पैदा हुआ था , और इनकी बेटी का नाम नितारा है जो 2012 में पैदा हुई थी । अपने निजी जीवन के बारे में काफी निजी हैं और सबसे प्रसिद्ध में से एक होने के बावजूद एक लो प्रोफाइल बनाए रखते हैं।
अक्षय कुमार के प्रेम / संबंध ( Akshay Kumar Affair )
अक्षय कुमार के प्रेम की बात करे तो इनका नाम कई अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया है | अक्षय के अफेयर के चर्चे, हर अखबार और मैगजीन की सुर्खियां बढ़ा रहे थे। सबसे पहले फिल्म ‘मोहरा’ के दौरान, इनकी रवीना टंडन के साथ नजदीकियां बढ़ी थी और ये दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे |
अक्षय कुमार और रवीना टंडन दोनों शादी करने वाले थे , लेकिन इसी दौरान फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ में रेखा के साथ काम करने के दौरान, जब यह बातें होने लगी थी , कि रेखा के साथ अक्षय का अफेयर चल रहा है। तभी रवीना टंडन ने अक्षय के साथ, अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे |
लेकिन अक्षय कुमार के फैन आज भी इनका नाम रवीना टंडन के साथ जोड़ते है | अक्षय इनके अलावा भी कुछ बड़ी अभिनेत्रियों के साथ चर्चा में रहे थे । जिनमें से बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का भी नाम आता है। इन सबके चलते, एक सूटिंग के दौरान उनका दिल राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना पर आ गया फिर क्या इन दोनों ने 17 जनवरी 2001 को शादी कर ली थी |

अक्षय कुमार का जीवन में संघर्ष ( Akshay Kumar Struggle in life )
अक्षय कुमार ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है | बॉलीवुड में सफल अभिनेता बनने के लिए अक्षय कुमार का सफर आसान नहीं था। रास्ते में उन्हें बहुत सारी चुनौतियों और संघर्षों का सामना करना पड़ा था | कॉलेज छोड़ने के बाद, अक्षय थाईलैंड के बैंकॉक सिटी में चले गए, जहाँ उन्होंने मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के रूप में काम किया था |
अक्षय ने शुरू में कई अलग-अलग तरह के काम किए थे । जिससे उनका खर्च निकल सके। साथ ही अपने परिवार को भी कुछ मदद कर सके। सब से पहले कोलकाता मे ट्रैवल एजेंट का काम किया था | उसके बाद ढाका में एक सेफ के रूप में काम किया। इसके साथ ही वह कुंदन की ज्वैलरी को एक जगह से दूसरी जगह बेचने का भी काम करते रहे। अक्षय कुमार बताते हैं कि उन्होंने हर तरह के काम में हाथ आजमाया था |
उन्हें जो भी काम मिला और जितने भी रुपए के लिए भी मिला , उन्होंने वह काम किया। इस तरह समय गुजरता गया। मुंबई वापस आकर, अक्षय कुमार ने बच्चों को मार्शल आर्ट सीखना भी शुरू कर दिया था। इसके लिए उन्हें महीने में ₹6000 मिला करते थे। अक्षय अपने काम और जिंदगी से खुश थे।
लेकिन इसके बाद उनको फिल्मों में acting करने का काम मिल गया था | शुरू में अक्षय कुमार ने एक मॉडल के रूप में काम किया था | इसके लिए उन्हे कुछ रुपए भी मिले थे | यही से अक्षय का अभिनेता बनने का सफ़र शुरू हो चुका था |
अक्षय कुमार का फिल्मी करिअर ( Akshay Kumar Career )
फिल्मों में आने से पहले अक्षय कुमार एक अच्छे मार्शल आर्ट के खिलाडी थे | कॉलेज छोड़ने के बाद, अक्षय थाईलैंड के बैंकॉक सिटी में चले गए, जहाँ उन्होंने मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के रूप में काम किया था | अक्षय कुमार 155 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके है |
अक्षय कुमार का जीवन बहुत संघर्ष भरा रहा हैं | अक्षय ने केवल एक अच्छे अभिनेता है , बल्कि एक अच्छे मार्शल आर्ट के खिलाडी भी हैं | शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया था |
अक्षय ने अपने करिअर की शुरुआत 1991 में फिल्म “ सौगंध “ में एक अभिनेता के रूप में की थी | इस फिल्म में अक्षय कुमार ने Shiva Kirplani की भूमिका निभाई थी |
1992 में अक्षय ने फिल्म “ खिलाड़ी “ में Raj Malhotra की भूमिका निभाई थी |
एक एक्शन हीरो के रूप में सफलता अक्षय कुमार ने 1994 के दशक में फिल्म “मोहरा,” “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी,” और “खिलाड़ियों का खिलाड़ी” जैसी फिल्मों के साथ एक एक्शन हीरो के रूप में लोकप्रियता हासिल कर ली थी |
साल 2000 में, अक्षय कुमार ने अन्य शैलियों में विविधता लाना शुरू किया और एक अभिनेता के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कॉमेडी फिल्म “हेरा फेरी,” “धड़कन,” और “नमस्ते लंदन” जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
अक्षय की कॉमेडी फिल्म ‘हेरा-फेरी’ सन 2000 में आई थी जिसमें अक्षय का किरदार बहुत लाजवाब था ।
हाल के वर्षों में अक्षय कुमार की सबसे सफल शैली कॉमेडी रही है, जिसमें “हाउसफुल“, “वेलकम” और “सिंह इज किंग” जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।
अक्षय कुमार ने सामाजिक संदेश वाली फिल्में भी करी है इनमे “टॉयलेट: एक प्रेम कथा,” “पैडमैन,” और “मिशन मंगल” जैसी सामाजिक संदेश वाली फिल्मे मुख्य है |
2022 में अक्षय ने फिल्म “ राम सेतु “ में Raman kumar की भूमिका निभाई हैं | जो फिल्म भगवान राम के बारे में है |
अक्षय कुमार की हिट फिल्मे
वर्ष | फिल्म |
1992 | Khiladi |
1994 | Mohra |
1994 | Main Khiladi Tu Anari |
1994 | Zaalim |
1994 | Suhaag |
1996 | Khiladiyon Ka Khiladi |
1995 | Sabse Bada Khiladi |
1997 | Dil To Pagal Hai |
1999 | International Khiladi |
1999 | Zulmi |
1999 | International Khiladi |
2002 | Talaash |
2004 | Mujhse Shaadi Karogi |
2006 | Bhagam Bhag |
2006 | Phir Hera Pheri |
2007 | Namastey London |
2007 | Bhool Bhulaiyaa |
2007 | Welcome |
2008 | Singh Is Kinng |
2010 | Housefull |
2012 | OMG – Oh My God! |
2014 | Holiday |
2015 | Gabbar Is Back |
2016 | Airlift |
2016 | Rustom |
2017 | Toilet: Ek Prem Katha |
2019 | Mission Mangal |
2021 | Sooryavanshi |
2022 | Ram Setu |
अक्षय कुमार के विवाद
बॉलीवुड के स्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार को आपने हाल ही में विमल इलायची के विज्ञापन में देखा होगा। इसमें वो फिल्म स्टार शाहरूख खान और अजय देवगन के साथ दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर अक्षय कुमार को लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद अक्षय कुमार ने लोगों से माफ़ी भी मागी थी |
सोशल मीडिया पर अपने फैंस से मांफी मांगते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि, ‘आज के बाद वो तंबाकू के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे। अक्षय ने कहा मुझे माफ कर दें। मैं अपने सभी फैंस से कहना चाहता हूं कि, आगे से मैं इस तरह का कोई भी विज्ञापन नहीं करूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप सब लोगों की भावनाएं मेरे साथ जुड़ी हुई हैं जिसका मैं सम्मान करता हूं। इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इस विज्ञापन को करने से मना करता हूं।
अक्षय कुमार की कुछ दिलचस्प बातें:
1. अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं जिन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।
2. फिल्म उद्योग में प्रवेश करने से पहले, अक्षय ने थाईलैंड के बैंकॉक में शेफ और वेटर के रूप में काम किया। वह एक प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट हैं और ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं।
3. अक्षय कुमार फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान वह कई बार चोटिल हो चुके हैं।
4. वह भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।
5. अक्षय कुमार अपने अनुशासित जीवन के लिए जाने जाते हैं, वो रोजाना सुबह 4 बजे उठ जाते हैं |
6.अक्षय कुमार का मानना हैं कि सूर्यास्त के बाद बॉडी से कैलोरी बर्न होना बंद हो जाती हैं, इस लिए वो कभी 8 बजे के बाद खाना नहीं खाते हैं |
7. अक्षय कुमार सुबह जल्दी उठ कर जिम में जाते है इसलिए वो इतने फिट रहते हैं |
8. अक्षय को खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता हैं क्योंकि उनकी 8 फिल्मे इस प्रकार की है |
अक्षय कुमार को पुरस्कार ( Akshay Kumar Awards )
अक्षय कुमार ने अपने जीवन में बहुत सारे अवार्ड्स जीते है | इनके मुख्य पुरस्कार इस प्रकार है |
- साल 2004 में बॉलीवुड में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राजीव गांधी पुरस्कार दिया गया था |
- 2009 अक्षय कुमार को पद्म श्री, भारत सरकार की ओर से भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया गया था |
- 2017 में अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था |
- 2019 में अक्षय कुमार को सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था |
- 2002 में अक्षय को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था |
- 2006 में अक्षय को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया था |
- 2009 में अक्षय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्क्रीन अवार्ड दिया गया था |
- 2002 में अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए IIFA अवार्ड दिया गया था |
- 2005 में अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए IIFA अवार्ड दिया था |
- 2008 में अक्षय को स्टार ऑफ द ईयर के लिए स्टारडस्ट अवार्ड – पुरुष दिया गया था |
- 2009 में अक्षय को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) के लिए स्टारडस्ट अवार्ड दिया गया था |
- 2010 में अक्षय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) के लिए स्टारडस्ट अवार्ड दिया गया था |
- 2011 से 2012 में कॉमेडी या रोमांस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्टारडस्ट अवार्ड दिया गया था |
- 2012 में अक्षय को मोस्ट एंटरटेनिंग सोशल फिल्म के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड दिया गया था |
- 2012 में अक्षय कुमार को वर्ष के पूर्ण मनोरंजन के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड – पुरुष दिया गया था |
- 2018 में अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ज़ी सिने अवार्ड – पुरुष (दर्शकों की पसंद) दिया गया था |
शाहिद कपूर का जीवन परिचय
अक्षय कुमार की नेट वर्थ ( Akshay Kumar Net Worth )
अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 2023 के अनुसार 2300 करोड़ भारतीय रुपए है | अक्षय कुमार की कुल संपत्ति $325 मिलियन USD (लगभग 2,372 करोड़ INR) होने का अनुमान हैं | अक्षय कुमार भारत में फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों अभिनेता में से एक हैं |
आज वह बॉलीवुड के सभी एक्टरों में, सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। अक्षय कुमार एक फिल्म में काम करने के लिए ₹60 – ₹70 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।अक्षय कुमार एक साल में 200 से 300 करोड़ रुपए की कमाई करते है | अक्षय कुमार अब बड़ी-बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। एक कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए, वह ₹5 से ₹6 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।
एक टीवी शो को होस्ट करने के भी ₹5 करोड़ फीस लेते हैं। अक्षय कुमार का मुंबई में 80 करोड़ का एक आलीशान घर भी है, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं | इसके अलावा उनकी विदेशों में भी बहुत सारी प्रॉपर्टीज हैं। अक्षय के पास अपना प्राइवेट जेट भी है। टैक्स देने के मामले में अक्षय कुमार भारत में नंबर वन अभिनेता है, इसके साथ – साथ वह कई अनाथ बच्चो लिए अनाथ आश्रम में कई लाखो रुपए भी दान करते है।
FAQ
अक्षय कुमार कौन है ?
Akshay Kumar एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता है |
अक्षय कुमार का जन्म कब और कहा हुआ ?
अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब , भारत में हुआ था |
अक्षय कुमार की पत्नी का क्या नाम हैं ?
ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार का असली नाम क्या हैं ?
राजीव हरी ओम भाटिया
1 thought on “Akshay Kumar Biography in Hindi / अक्षय कुमार का जीवन परिचय”