Ahan Shetty Biography in Hindi / अहान शेट्टी का जीवन परिचय 

Ahan Shetty एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं | अहान शेट्टी अभी बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं | अहान शेट्टी ने अभी तक एक फिल्म में काम किया हैं | अहान शेट्टी बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे हैं |

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के अभिनेता, फिल्म निर्माता और बिज़नेस मेन भी है | अहान शेट्टी ने अपने करिअर की शुरुआत 2021में फिल्म “ Tadap “ से की थी | अहान शेट्टी को बॉलीवुड में लोग इनके पिता की वजह से जानते हैं |

Ahan Shetty
Ahan Shetty

अहान शेट्टी का जीवन परिचय

नाम अहान शेट्टी
जन्म दिन 15 जनवरी 1996
जन्म स्थान मुंबई, भारत
पेशा अभिनेता
धर्म हिन्दू
राष्ट्रीयता भारतीय
पिता का नाम सुनील शेट्टी
माता का नाम माना शेट्टी
बहन का नाम अथिया शेट्टी
प्रेमिका का नाम तानिया श्रॉफ
आयु 27 वर्ष ( 2023 के अनुसार )
पहली फिल्म तड़प ( 2021 )
निवास स्थान मुंबई , भारत
संपत्ति 20 करोड़
बालों का रंग काला
Ahan Shetty

अहान शेट्टी का जन्म / Ahan Shetty Birth 

अहान शेट्टी का जन्म 15 जनवरी 1996 को मुंबई, भारत में हुआ था। इनके पिता जी सुनील शेट्टी बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हैं | अहान शेट्टी अभी बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं |

अहान शेट्टी का परिवार / Ahan Shetty Family 

अहान शेट्टी का जन्म 15 जनवरी 1996 को मुंबई, भारत में एक हिन्दू परिवार में हुआ था। अहान के पिता जी का नाम सुनील शेट्टी हैं | सुनील शेट्टी बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता और बिज़नेसमेन है | इनकी माँ का नाम माना शेट्टी है जो एक फैशन डिज़ाइनर है |

इनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम अथिया शेट्टी है | अथिया शेट्टी भी एक फिल्म अभिनेत्री हैं | अथिया शेट्टी ने अपने करिअर की शुरुआत 2015 में आई फिल्म “ Hero “ से करी थी |

अहान शेट्टी की शिक्षा / Ahan Shetty Education 

अहान शेट्टी ने अपनी स्कूली शिक्षा अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे  मुंबई, भारत से  पूरी करी हैं । अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद अहान आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए थे | लंदन के यूनाइटेड किंगडम में रॉयल सेंट्रल स्कूल ऑफ़ स्पीच एंड ड्रामा में इन्होंने अभिनय की उच्च शिक्षा प्राप्त करी थी ।

रॉयल सेंट्रल स्कूल ऑफ़ स्पीच एंड ड्रामा दुनिया के सबसे सम्मानित ड्रामा स्कूलों में से एक है | स्कूल में अहान ने अभिनय के विभिन्न पहलुओं में व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त किया था | लंदन से आने के बाद अहान ने अभिनय में करिअर बनाना शुरू कर दिया था |

अहान शेट्टी का फिल्मी करिअर / Ahan Shetty Career 

अहान शेट्टी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं | अहान ने अभी तक एक फिल्म में ही का काम किया हैं | अहान शेट्टी अभी बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं | 

अहान शेट्टी ने अपने करिअर की शुरुआत 2021में फिल्म “ Tadap “ से की हैं | इस फिल्म में अहान शेट्टी और अभिनेत्री तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभाई हैं | इस फिल्म को मिलन लुथरिया ने निर्देशित किया हैं और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित की गई हैं | यह फिल्म तेलुगु फिल्म “आरएक्स 100” की रीमेक हैं | 

इस फिल्म की कहानी रमिसा (तारा सुतारिया ) और  इशाना ( अहान शेट्टी ) के बारे में हैं | विदेश से लौटी रमिसा को इशाना बहुत पसंद आता है, दोनों एक दूसरे से प्यार करने लग जाते है। लेकिन कुछ ही दिनों में रमिसा उसे छोड़ कर चली जाती हैं | जिसके बाद प्यार में पागल इशाना बेहद खतरनाक हो जाता है, जब उसे पता चलता हैं कि रमिसा उसे छोड़ कर चली गई है और रमिसा ने उससे कभी भी प्यार नहीं किया था , बल्कि सिर्फ उसका यूज किया था।

Ahan Shetty and Tania Shroff
Ahan Shetty and Tania Shroff

अहान शेट्टी की प्रेमिका / Ahan Shetty Girlfriend 

अहान शेट्टी की प्रेमिका का नाम तानिया श्रॉफ हैं | तानिया श्रॉफ एक फैशन डिजाइनर हैं और इन्फ्लुएंसर भी हैं | तानिया ने बॉम्बे के अमेरिकन कॉलेज से पढ़ाई करी है। तानिया श्रॉफ के पिता जी का नाम जयदेव श्रॉफ है जो कि एक बहुत बड़े बिजनसमैन हैं | इनकी माता जी का नाम रोमिला श्रॉफ हैं |

तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते भी थे | तानिया श्रॉफ पूरे शेट्टी परिवार के काफी क्लोज हैं | तानिया , अहान की बड़ी बहन अथिया शेट्टी के साथ भी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं | अथिया ने तानिया को उनके जन्मदिन पर बर्थडे विश भी किया था |

अहान शेट्टी की पसंदीदा चीज़े / Ahan Shetty Favorite Things

1. अहान शेट्टी के पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार हैं |

2. अहान शेट्टी की पसंदीदा अभिनेत्री रानी मुखर्जी हैं |

3.  अहान शेट्टी का पसंदीदा खेल फुटबॉल हैं | 

4.  अहान शेट्टी का पसंदीदा खाना साम्बर और चावल हैं |

Ahan Shetty
Ahan Shetty

अहान शेट्टी की नेट वर्थ / Ahan Shetty Net Worth 

अहान शेट्टी की कुल संपत्ति 20 करोड़ भारतीय रुपए हैं | अहान शेट्टी एक फिल्म के लिए 3 से 5 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं | इनकी सारी कमाई इनकी फिल्मों से होती हैं | फिल्मों के अलावा ये कुछ कंपनी के ब्रांड विज्ञापन भी करते हैं | 

Vijay Devarakonda Biography in Hindi

FAQ

अहान शेट्टी कौन हैं ?

अहान शेट्टी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं |

अहान शेट्टी का जन्म कब और कहा हुआ था ?

15 जनवरी 1996 को मुंबई, भारत में हुआ था।

अहान शेट्टी के पिता जी कौन हैं ?

इनके पिता जी का नाम सुनील शेट्टी हैं जो बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हैं |

अहान शेट्टी की प्रेमिका कौन हैं ?

तानिया श्रॉफ

1 thought on “Ahan Shetty Biography in Hindi / अहान शेट्टी का जीवन परिचय ”

Leave a Comment