Aditya Seal एक भारतीय फिल्म अभिनेता और मॉडल हैं | Aditya Seal मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं | आदित्य सील बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं | आदित्य सील ने फिल्मों में आने से पहले एक मॉडल के रूप में कई फैशन शो में रैंप वॉक किया है | आदित्य सील ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत 2002 में फिल्म ” एक छोटी सी लव स्टोरी ” से की थी | इस फिल्म में आदित्य सील ने एक किशोर लड़के की भूमिका निभाई थी |

आदित्य सील का जीवन परिचय
नाम | आदित्य सील |
जन्म दिन | 22 मार्च 1988 |
जन्म स्थान | मुंबई , भारत |
धर्म | हिन्दू |
राष्टीयता | भारतीय |
पेशा | अभिनेता |
आयु | 35 वर्ष ( 2023 के अनुसार ) |
पिता का नाम | रवि सील |
माता का नाम | मंजू सील |
बहन का नाम | कोनिका सील श्रीवास्तव |
पत्नी | अनुष्का रंजन |
निवास स्थान | मुंबई , भारत |
शौक | WWE देखना , क्रिकेट खेलना |
बालों का रंग | काला |
स्कूल | छत्रभुज नरसी मेमोरियल स्कूल |
Table of Contents
आदित्य सील का जन्म / Aditya Seal Birth
आदित्य सील का जन्म 22 मार्च 1988 को मुंबई, भारत में हुआ था।आदित्य सील एक भारतीय फिल्म अभिनेता और मॉडल हैं | आदित्य सील मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं | आदित्य सील बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं | आदित्य बचपन से एक क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन घुटने की चोट की वजह से उन्होंने यह योजना छोड़ दी और फिल्मों में करिअर बनाने के लिए मॉडल के रूप में काम करने लगे थे |
आदित्य सील का परिवार / Aditya Seal Family
आदित्य सील का जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ था | इनके पिता जी का नाम रवि सील हैं , जो एक फिल्म निर्देशक हैं। इनकी माता जी का नाम मंजू सील है। इनकी बहन का नाम कोनिका सील श्रीवास्तव है , जो एक निर्माता हैं | आदित्य सील एक फिल्मी बैकग्राउंड वाले परिवार से आते हैं। आदित्य सील के दादा जी श्री ज्ञान प्रकाश सील, जो कि एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता थे |
आदित्य सील की शिक्षा / Aditya Seal Education
आदित्य सील ने अपनी स्कूली शिक्षा छत्रभुज नरसी मेमोरियल स्कूल , मुंबई से पूरी करी थी । अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने मुंबई में एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से मास मीडिया की डिग्री हासिल करी थी | आदित्य सील अपने कॉलेज के दिनों में खेलों के प्रति बहुत सक्रिय थे और कॉलेज की फुटबॉल टीम का हिस्सा थे। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद आदित्य सील अभिनय में करियर बनाने से पहले अपनी शिक्षा पूरी करना चाहते थे।

आदित्य सील की गर्लफ्रेंड / शादी / Aditya Seal Girlfriend , Marriage
आदित्य सील की गर्लफ्रेंड का नाम अनुष्का रंजन हैं | आदित्य और अनुष्का रंजन एक – दूसरे को चार सालों से डेट कर रहे हैं | इनकी शादी 21 नवंबर 2021 को, मुंबई, महाराष्ट्र में हुई थी | इनकी शादी में इनके करीबी दोस्तों और बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम शामिल थे |
आदित्य सील की फिल्मी करिअर / Aditya Seal Career
आदित्य सील एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं | आदित्य ने अपने करिअर की शुरुआत किशोर उम्र में करी थी |
1. आदित्य सील ने अपने करिअर की शुरुआत 2002 में फिल्म “ एक छोटी सी लव स्टोरी “ से करी थी | इस फिल्म में आदित्य ने एक किशोर लड़के की भूमिका निभाई थी | इस फिल्म की कहानी आदित्य (आदित्य सील ) नामक एक युवा लड़के के बारे में है, जिसे किरण ( मनीषा कोइराला ) नाम की एक खूबसूरत और उसके बड़ी उम्र की महिला से प्यार हो जाता है।
आदित्य एक किशोर लड़का है जो अपने माता-पिता के साथ मुंबई में एक मध्यमवर्गीय परिवार में रहता है। एक दिन, वह किरण को देखता है, जो उसके पड़ोस में रहती है, वह उसका पीछा करना शुरू कर देता है और उसका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करता है | लेकिन किरण शुरू में उसको मना कर देती है। लेकिन समय के साथ किरण को आदित्य की मासूमियत और उसके लिए उसके सच्चे प्यार पर यकीन हो जाता है। वे दोनों एक – दूसरे के साथ समय बिताने लगते हैं और उनका रिश्ता और मजबूत होता जाता है।
2. आदित्य ने 2006 में फिल्म “ We R Friends “ में काम किया हैं | इस फिल्म में आदित्य ने राहुल की भूमिका निभाई हैं |
3. 2014 में आदित्य ने फिल्म “ Purani Jeans “ में काम किया हैं | पुरानी जींस फिल्म की कहानी है दो बचपन के दोस्तों की हैं जिनमें से एक है Sid (तनुज विरिवानी) और दूसरा है Sam (आदित्य सील) हैं । दोनों दोस्त बचपन से ही एक छोटे से टाउन कसौली में रहते हैं। सैम एक अमीर खानदान से है और वो एक संगीतकार बनना चाहता है।
दूसरी तरफ सिड है जो कि अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता है। एक दिन उन दोनों की मुलाकात होती है कसौली में आई नयी लड़की नयनतारा (इजाबेले लेटे) से। नयनतारा को मिलते ही दोनों ही दोस्त उसे अपना दिल दे बैठते हैं लेकिन नयनतारा किस को प्यार करती है यही इस फिल्म की कहानी हैं और नयनतारा के आने के बाद इन दोनों दोस्तों की जिंदगी और उनकी इतने सालों की दोस्ती में क्या बदलाव आता है |
4. आदित्य ने 2016 में फिल्म “ Tum Bin 2 “ में शेखर की भूमिका निभाई हैं | इस फिल्म की कहानी तरण नाम की एक युवती (नेहा शर्मा ) के बारे में हैं जिसे शेखर प्यार करने लग जाता हैं | लेकिन तरण किसी और को प्यार करती हैं |
5. 2019 में आदित्य ने फिल्म “ Student of the year 2 “ में मानव की भूमिका निभाई थी | इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ , तारा सुतारिया , अनन्या पांडे और आदित्य सील ने मुख्य भूमिका निभाई थी |
6. आदित्य ने 2020 में फिल्म “ Indoo Ki Jawani “ में मुख्य भूमिका निभाई हैं | फिल्म की कहानी इंदु गुप्ता (कियारा आडवाणी ) नाम की एक युवती की है। इंदू एक लापरवाह युवती है जो गाजियाबाद में रहती है। वह अपनी दोस्त सोनल (मल्लिका दुआ) से सहमत होने के बाद ऑनलाइन डेटिंग करने का फैसला करती है। सैम (आदित्य सील ) नाम के एक व्यक्ति के साथ उसकी पहली डेट होती हैं |
7. 2022 में आदित्य सील ने फिल्म “ Rocket Gang “ में मुख्य भूमिका निभाई हैं | फिल्म में मुख्य किरदार आदित्य सील और निकिता दत्ता ने निभाए हैं। आदित्य ने रितेश नाम के एक युवक की भूमिका निभाई है, जिसे नृत्य करने का शौक है, लेकिन उसके परिवार और दोस्त उसकी इस बात को नहीं मानते है। निकिता इस फिल्म में माया नाम की एक डांस इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभाती है जो रितेश की प्रतिभा को पहचानती है और उसे और उसके दोस्तों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मदद करती है।
आदित्य सील का विवाद
आदित्य सील अपनी पहली फिल्म “एक छोटी सी लव स्टोरी” की रिलीज के बाद विवादों में आ गए थे । इस फिल्म में आदित्य ने एक किशोरी लड़के की भूमिका निभाई थी , जिसे उससे एक बड़ी उम्र की महिला से प्यार हो जाता हैं , इस फिल्म के आने के बाद आदित्य सील विवादों में आ गए थे |

आदित्य सील नेट वर्थ
आदित्य सील की कुल संपत्ति 30 करोड़ भारतीय रुपए हैं | आदित्य एक फिल्म के 1 करोड़ रुपए फीस लेते हैं | आदित्य सील की सारी कमाई उनकी फिल्मों से होती हैं | इसके अलावा आदित्य कई टीवी विज्ञापन भी करते हैं |
Tiger Shroff Biography in Hindi
FAQ
आदित्य सील का जन्म कब और कहा हुआ था ?
22 मार्च 1988 को मुंबई, भारत में हुआ था।
आदित्य सील की पत्नी कौन हैं ?
अनुष्का रंजन
1 thought on “Aditya Seal Biography in Hindi / Family / Girlfriend / Wife / Career / आदित्य सील का जीवन परिचय ”