सनी कौशल का जीवन परिचय / Sunny Kaushal Biography In Hindi 

आज हम इस लेख में सनी कौशल के जीवन परिचय के बारे में बात करेगे | सनी कौशल एक भारतीय अभिनेता है | सनी कौशल मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करते है | सनी कौशल एक actor के अलावा एक बेहतरीन सहायक डायरेक्टर भी है। बॉलीवुड के जाने – माने अभिनेता Vicky Kaushal के ये छोटे भाई है | सनी ने फिल्मों के साथ वेबसीरीज में भी काम किया है | सनी कौशल ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता मकरंद देशपांडे के साथ एक असिस्टेंट निर्देशक के रूप में की थी |

सनी कौशल
सनी कौशल

सनी कौशल की जीवनी

पूरा नाम सनी कौशल
जन्म दिन 28 September 1989
जन्म स्थान मुंबई , भारत
धर्म हिन्दू
उम्र 33 वर्ष ( 2023 के अनुसार )
भाई विक्की कौशल
पेशा अभिनेता
राष्ट्रीयता भारतीय
पिता शाम कौशल
माता बीना कौशल

सनी कौशल का जन्म 

सनी का जन्म 28 September 1989 को Mumbai , भारत में हुआ था | विक्की कौशल सनी कौशल के बड़े भाई है | इनका पालन -पोषण फिल्म नगरी मुंबई में हुआ था | इनके पिता का नाम शाम कौशल है | इनके पिता जी Bollywood के जाने – माने Action निर्देशक है। बॉलीवुड के जाने – माने अभिनेता Vicky Kaushal सनी के बड़े भाई है |  उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए आलोचनात्मक प्रशंसा भी मिली है, जिसने उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में पैर जमाने में मदद की है।

सनी कौशल
सनी कौशल

सनी कौशल का परिवार 

इनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पूर्वज पंजाब होशियारपुर के रहने वाले थे। सनी के  पिता जी  का नाम शाम कौशल है | जो बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन निर्देशक है। इनकी माता जी का नाम बीना कौशल है। सन्नी कौशल के बड़े भाई का नाम विक्की कौशल है , जो बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है।

सनी कौशल की शिक्षा 

सनी ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के St. Xavier’s  School  से पूरी की। उसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से वाणिज्य स्नातक की डिग्री हासिल की।

अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, सनी कौशल ने अभिनय में अपना करियर बनाने का फैसला किया और अपने कौशल को सुधारने के लिए मुंबई में किशोर नमित कपूर अभिनय संस्थान में शामिल हो गए।

सनी कौशल एक अभिनेता के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई फिल्मों और वेब श्रृंखलाओं में दिखाई दिए।

निखिल सिद्धार्थ का जीवन परिचय

सनी कौशल
सनी कौशल

सनी कौशल का फिल्मी करिअर 

सनी कौशल एक भारतीय अभिनेता है | जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों और वेबसीरीज में काम करते है | इन्होंने अपने करिअर की शुरुआत 2016 में फिल्म “ Sunshine Music Tours And Travels Sunburn “ से अभिनय करिअर की शुरुआत की थी |

2018 में इन्होंने फिल्म “ Gold “ में काम किया था | इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मुख्य रोल निभाया था | इस फिल्म में सनी ने भारतीय हॉकी टीम के एक सदस्य हिम्मत सिंह का किरदार निभाया था | इस फिल्म में इनके प्रदर्शन ने इन्हे सुर्खियों में ला दिया था | इस फिल्म में हिम्मत सिंह को पहली बार स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था |   

2020 साल में सनी ने फिल्म “ Bhangra Paa Le “ में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाई थी | इस फिल्म में सनी ने जग्गी की भूमिका निभाई थी |  इस फिल्म की कहानी शुरू होती है 1944 से जहां पर युद्ध के मैदान में एक पंजाबी सैनिक चारों तरफ चल रही लड़ाई और गोली बारी के बीच ढोलक लेकर पंजाबी गीत गाकर सैनिकोंं में जोश भरने की कोशिश करता है। 

अचानक से घायल होकर गिर जाता है और फिर पर्दे पर आता है युवा स्टाइलिश डीजे जग्गी। जो कि कॅालेज का सबसे अच्छा भांगड़ा dancer है वह एक प्रतियोगिता को जीतकर लंदन इंटरनेशनल भांगड़ा प्रतियोगितामें हिस्सा लेना चाहता है। जग्गी को एक ऐसे फीमेल साथी की खोज होती  है जो उसी की तरह भांगड़ा की महारथी हो। भांगड़ा से कैसे पंजाब के हर परिवार की भावना जुड़ी है। पंजाबी सैनिक कप्तान और उसके पोते जग्गी की जिंदगी में कैसे भांगड़ा परिवार, प्यार और फेम लेकर आता है |

2021 में सनी ने फिल्म “ Shiddat “ में मुख्य भूमिका निभाई है | इस फिल्म से सनी को बहुत प्रसिद्धि मिली थी |   इस फिल्म में सनी ने जग्गी का किरदार निभाया है | इस फिल्म में सनी कौशल के अलावा राधिका मदान, मोहित रैना और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म की कहानी जग्गी की लव स्टोरी के बारे में है | जग्गी एक भारतीय हॉकी प्लेयर होता है | वह national खेलना चाहता है , ताकि उसे सरकारी नोकरी मिल जाए | जग्गी को एक स्पोर्ट्स कैंप में स्विमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई लड़की कार्तिका (राधिका मदान) से प्यार हो जाता है।

लेकिन जग्गी को जल्द ही पता चल जाता है कि कार्तिका की तीन महीने बाद लंदन में शादी होने वाली है। जग्गी कार्तिका को कहता है कि वह शादी तोड़ दे , लेकिन कार्तिका उसे समझाने की कोशिश करती है कि वह शादी कैसिंल नहीं कर सकती है | इसके बाद कार्तिका लंदन चली जाती है | 

अपने प्यार को पाने के लिए वह भारत से फ्रांस, फ्रांस से लंदन पहुचने के लिए वह पूरी कोशिश करता है | क्योंकि वह कार्तिका की शादी से पहले लंदन पहुंचना चाहता है।जग्गी का वीजा कैंसल हो जाता है, जिसके बाद वह अवैध तरीके से लंदन में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन फ्रांस के कैले (Calais) में पकड़ा जाता है। 

फ्रांस में वह कार्तिका की शादी से पहले लंदन पहुंचना चाहता है। उसका वीजा कैंसल हो जाता है, जिसके बाद वह अवैध तरीके से लंदन में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन फ्रांस के कैले (Calais) में पकड़ा जाता है। फ्रांस में भारतीय दूतावास के अधिकारी गौतम को जिम्मेदारी दी जाती है कि वह जग्गी को भारत डिपोर्ट करे। के अधिकारी गौतम को जिम्मेदारी दी जाती है कि वह जग्गी को भारत डिपोर्ट करे। जग्गी भारतीय दूतावास गौतम को कहता है कि उसका लंदन पहुंचना बहुत जरूरी है | यही इस की कहानी है | 

2022 में सनी ने फिल्म “ Mili “ में अभिनय किया है | इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है | इस फिल्म की कहानी Mili नाम की लड़की के बारे में है | मिली एक मिडल क्लास परिवार से होती है |

मिली के बहुत बड़े सपने होते है , उसे कनाडा जाकर पढ़ना होता है | वह 24 साल की है और नर्सिंग में बी.एससी. है। वह कनाडा जाकर जॉब करना चाहती , ताकि वह अपने पिता की मदद कर सके | लेकिन उससे पहले वह एक बार एक फ्रीज़र में फंस जाती है जिसका तापमान लगातार गिरता जाता है। 

क्या मिली जिंदा बच पाएगी , यही इस फिल्म की कहानी है | 

साल 2022 में ही सनी ने फिल्म “Hurdang “ में मुख्य भूमिका निभाई है | इस फिल्म में इनके साथ नुशरत भरूचा और विजय वर्मा मुख्‍य भूमिका में दिखाई दिए है | इस फिल्म की कहानी साल 1990 में इलाहबाद के छात्र आंदोलन पर आधारित है, जो आगे चल कर एक बड़ा विरोध बन जाता है। फिल्म में आईएएस जाति-आधारित आरक्षण के खिलाफ विद्रोह की कहानी दिखाई गई है।

2023 साल में इनकी फिल्म “ Chor Nikal Ke Bhaaga “ 17 मार्च को Netflix पर रिलीज होगी | यह एक हिन्दी ड्रामा फिल्म है | इस फिल्म में सनी कौशल  के साथ अभिनेत्री Yami Gautam मुख्य भूमिका में है | यामी गौतम इस फिल्म में एक एयरहोस्टेज का किरदार निभाया है | 

इस फिल्म में Airplane को Hijack कर लिया जाता है | इस फिल्म में सनी कौशल एक यात्री के रोल में है | जो कि यामी के मंगेतर बने हैं और दोनों कर्ज में डूबे हुए हैं। दोनों बचने के लिए हीरों की चोरी का प्लान बनाते हैं। लेकिन प्लेन हाइजैक होने के कारण इनका प्लान फ्लॉप हो जाता है | 

सनी कौशल
सनी कौशल

सनी कौशल नेट वर्थ 

सनी कौशल की संपत्ति की बात करे तो उनके पास 2023 तक कुल 80 करोड़ रुपए की संपत्ति है | इनकी सारी कमाई इनकी फिल्मों से होती है |

सनी कौशल अवार्ड्स 

सनी को 2018 में फिल्म “Gold ‘ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए रूप में Skreen Award के लिए इनका नाम नामांकित हुआ था | 

2020 में फिल्म “ Bhangra Paa Le “ में सनी के प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर अवार्ड में सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए इनका नाम नामांकित हुआ था | 

FAQ

सनी कौशल कौन है ?

सनी कौशल एक भारतीय फिल्म अभिनेता है |

सनी कौशल के भाई कौन है ?

विक्की कौशल सनी के बड़े भाई है |

1 thought on “सनी कौशल का जीवन परिचय / Sunny Kaushal Biography In Hindi ”

Leave a Comment